पटना। मुंबई के कुर्ला में चार मंजिला इमारत गिरने से बिहार के सात श्रमिकों की मौत हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घटना को दुखद बताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपए अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की है।
साथ ही बिहार के घायल श्रमिकों के समुचित इलाज की भी व्यवस्था कराने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने दिल्ली में तैनात बिहार के स्थानिक आयुक्त को स्थिति का जायजा लेने एवं शव को उनके पैतृक गांव पहुंचाने की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया है।
29 जून को राज्य के चार जिलों में वज्रपात से पांच लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। आश्रितों को तत्काल चार-चार लाख रुपए अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है।
मुख्यमंत्री ने सभी लोगों से अपील की है कि वे खराब मौसम में पूरी सावधानी बरतें। वज्रपात से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन विभाग के सुझावों का पालन करें।