पटना। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर एक जुलाई को महावीर वात्सल्य अस्पताल में 51 डाक्टरों को सम्मानित किया जाएगा। रोटरी पाटलिपुत्र के सौजन्य से आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि महावीर वात्सल्य अस्पताल के निदेशक डॉ एन.आर. विश्वास होंगे।
रोटरी क्लब ऑफ पाटलिपुत्र के अध्यक्ष अनिल रिटोलिया एवं सचिव रुचिका अग्रवाल ने बताया कि समारोह में महावीर वात्सल्य अस्पताल एवं रोटरी क्लब से जुड़े चिकित्सकों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा।
महावीर वात्सल्य अस्पताल में चल रहे रोटरी पाटलिपुत्र ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर एवं आई हॉस्पिटल में निःशुल्क जांच की जाएगी। अस्पताल के निदेशक डॉ एन. आर. विश्वास ने बताया कि इस विशेष अवसर पर ओपीडी में आनेवाले मरीजों से निबंधन शुल्क नहीं लिया जाएगा।