मुख्य समाचार

बेहतर इलाज के लिए दिल्ली जाएंगे लालू प्रसाद

पटना। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को बेहतर इलाज के लिए बुधवार की देर शाम एयर एंबुलेंस से दिल्ली भेजा जा रहा है। दिल्ली एम्स में उनका इलाज होगा। वह पिछले तीन दिनों से पारस हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती हैं। फिलहाल उनकी तबीयत स्थिर है। लालू यादव तीन दिन पहले पटना स्थित आवास में गिर गए थे। इस कारण उनका कंधा फ्रैक्चर हो गया था। साथ ही कमर में भी चोट आई है। वे किडनी एवं ब्लड सुगर समेत कई बीमारियों से पीड़ित हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने पारस हॉस्पिटल जाकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, विधायक तेजप्रताप यादव एवं सांसद मीसा भारती से भी बातचीत की। मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से इलाज की पूरी जानकारी ली।

हॉस्पिटल से बाहर आने के बाद मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा कि पहले से उनकी स्थिति बेहतर है। बेहतर इलाज के लिए वे दिल्ली जा रहे हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि लालू प्रसाद जी शीघ्र स्वस्थ हो जाएं। यंग एज से ही उनसे हमारा संबंध है।

 


संबंधित खबरें