पटना। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या की घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि भारत-जापान संबंधों को मजबूत बनाने में शिंजो आबे की बड़ी भूमिका रही है। वे काफी मिलनसार और अपने देश में काफी लोकप्रिय थे। भारत से उनका विशेष लगाव था।
सीएम ने कहा कि 19 फरवरी, 2018 को जापान दौरे के दौरान प्रधानमंत्री शिंजो आबे से मुलाकात हुई थी। उनसे मुलाकात के दौरान कई मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई थी। उन्हें बिहार की विशेष समझ थी। उनके निधन से मुझे व्यक्तिगत रूप से दुख पहुंचा है।