मुख्य समाचार

परमेश्वरन ने नीति आयोग के सीईओ का कार्यभार संभाला

नई दिल्ली। नीति आयोग के सीईओ के रूप में परमेश्वरन अय्यर ने कार्यभार संभाल लिया है। यूपी कैडर के 1981 बैच के आईएएस अधिकारी अय्यर ने सार्वजनिक और निजी दोनों क्षेत्रों में काम किया है। 2016-20 के दौरान वे केंद्र सरकार के पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय में सचिव रह चुके हैं। जल और स्वच्छता क्षेत्र में काम करने का उनका लंबा अनुभव है।

सीईओ के रूप में कार्यभार संभालने पर अय्यर ने कहा कि इस बार नीति आयोग में देश की सेवा करने का अवसर मिला है। इसके लिए सम्मानित और कृतज्ञता का अनुभव कर रहा हूं। भारत के बदलाव की दिशा में काम करने का एक और मौका देने के लिए प्रधानमंत्री का आभारी हूं।

 


संबंधित खबरें