पटना। बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का एक प्रतिनिधिमंडल प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त (बिहार-झारखंड) हर्ष प्रकाश से उनके कार्यालय में मिला। चैंबर अध्यक्ष पीके अग्रवाल ने बताया कि प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त के साथ आयकर से संबंधित विषयों पर चर्चा हुई।

उन्होंने चैंबर परिसर में राज्य के उद्यमी एवं व्यवसायियों के साथ बैठक करने की सहमति दी है। प्रतिनिधिमंडल में अमित मुख़र्जी, एनके ठाकुर, मुकेश कुमार जैन, विशाल टेकरीवाल, सुभाष पटवारी, पशुपति नाथ पांडेय, आशीष शंकर, सुनील सर्राफ एवं सचिदानंद थे।