मुख्य समाचार

पटना के एसएसपी से मुख्यालय ने मांगा जवाब

पटना। पटना के एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो प्रतिबंधित संगठन पीएफआई की ट्रेनिंग की तुलना राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से कर विवाद में फंस गए हैं। इस विवाद के बाद पुलिस मुख्यालय ने उनसे जवाब मांगा है। एसएसपी का कहना है कि उनके बयान का गलत मतलब निकाला जा रहा है।

पटना पुलिस ने आईबी की इनपुट पर 11 जुलाई को आतंकी नेटवर्क से जुड़े दो लोगों को फुलवारीशरीफ से गिरफ्तार किया था। गुरुवार को एसएसपी ने इनके मंसूबे की जानकारी देने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी। एसएसपी ने बताया कि इनके पास से इंडिया 2047 नाम से एक दस्तावेज भी मिला है।

आतंकियों ने पटना के फुलवारीशरीफ में ट्रेनिंग सेंटर बनाई थी। ये फिजिकल ट्रेनिंग के नाम पर यूथ का ब्रेनवाश कर रहे थे। इनकी ट्रेनिंग का मोडस वैसा ही था, जिस तरह आरएसएस की शाखा में होता है।    

पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने प्रतिबंधित संगठन पीएफआई की तुलना राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से करने की निंदा की है। उन्होंने कहा कि पटना के एसएसपी को ऐसा बयान तुरंत वापस लेकर माफी मांगनी चाहिए।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऐसा संगठन है, जो देशप्रेम, उच्च आदर्श और सर्वधर्म समभाव का प्रवर्तन करने में लगभग एक सदी से निष्ठापूर्वक लगा है। इस संगठन ने कई यशस्वी नेतृृत्व देश को दिए हैं। इसकी तुलना आतंकवाद और कट्टरता को बढ़ावा देने वालों से बिल्कुल नहीं की जा सकती है।

 


संबंधित खबरें