पटना। पटना एयरपोर्ट पर्यावरण प्रबंधन समिति की बैठक पटना प्रमंडल के आयुक्त कुमार रवि की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि सुरक्षित एयर ट्रैफिक प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी विभागों में समन्वय जरूरी है। वैश्विक पर्यावरण प्रबंधन मानकों के अनुसार एयरपोर्ट का संचालन जरूरी है।
पटना एयरपोर्ट के समीप के क्षेत्रों में पक्षियों के आकर्षण के स्रोत को कम करना आवश्यक है। इससे बर्ड हीट की घटना पर नियंत्रण किया जा सकेगा। आयुक्त ने बिहटा एयरफोर्स स्टेशन परिसर से नीलगायों की समस्या को दूर करने का भी निर्देश दिया।
पटना एयरपोर्ट के निदेशक अंचल प्रकाश ने प्रेजेंटेशन के जरिए एयरपोर्ट की सुरक्षा एवं विकास की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फ्लाईट की सुरक्षित लैंडिंग के लिए नियमित अंतराल पर पेड़ों की छंटाई जरूरी है।
बैठक में पटना के डीएम, नगर आयुक्त, जिला वन पदाधिकारी, भारतीय वायुसेना के कमांडिंग ऑफिसर, संजय गांधी जैविक उद्यान के निदेशक, सीआईएसएफ के कमांडेंट, दानापुर मंडल रेल प्रबंधक मौजूद रहे।
