मुख्य समाचार

आईसीएसई स्टेट टॉपर नेहा सम्मानित

पटना। आईसीएसई दसवीं परीक्षा (2022) में स्टेट टॉपर नेहा को पटना के डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने सम्मानित किया है। कार्मेल हाई स्कूल, पटना की छात्रा नेहा ने राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया है। उसे दसवीं की परीक्षा में 99.6 प्रतिशत अंक मिले हैं।   

सम्मानित किए जाने के अवसर पर टॉपर के अभिभावक, भाई एवं बहन भी मौजूद रहेे। डीएम ने सम्मान पत्र के साथ उसे डीडी बासु लिखित किताब द कॉन्स्टिच्युशन ऑफ इंडिया भी भेंट की। उन्होंने कहा कि यह किताब भविष्य में मार्गदर्शक का काम करेगी। डीएम ने छात्रा से उसके लक्ष्य के बारे में पूछा एवं अपनी शुभकामनाएं दी।

 


संबंधित खबरें