मुख्य समाचार

सभी डाकघर 15 अगस्त तक हर दिन खुले रहेंगे

नई दिल्ली। देश के सभी डाकघर 15 अगस्त से पहले छुट्टी के दिन भी खुले रहेंगे। यह व्यवस्था हर घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रीय ध्वज की बिक्री और वितरण की सुविधा के लिए की गई है।

सार्वजनिक छुट्टी 7, 9 और 14 अगस्त को डाकघरों में कम से कम एक काउंटर के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज की बिक्री के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। देश में सभी डिलीवरी डाकघर और अन्य महत्वपूर्ण डाकघर इस सार्वजनिक अभियान का समर्थन करने के लिए खुले रहेंगे।

 


संबंधित खबरें