मुख्य समाचार

निवेश प्रोत्साहन कार्यालय का शुभारंभ करेंगे शाहनवाज

पटना। उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन नौ अगस्त को दिल्ली में उद्योग विभाग के निवेश प्रोत्साहन कार्यालय का शुभारंभ करेंगे। कार्यालय 1500 वर्ग फीट क्षेत्र में बना है। कनॉट प्लेस के बाबा खड़क सिंह मार्ग स्थित स्टेट इम्पोरियम बिल्डिंग में निवेश प्रोत्साहन कार्यालय के शुभारंभ का मकसद बिहार में निवेश को प्रोत्साहित करना है।

उद्योग मंत्री ने बताया कि उत्तर भारत के तमाम बड़े उद्योगपति अपने उद्योग का विस्तार बिहार में करें। इसके लिए उन्हें सभी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए दिल्ली में निवेश प्रोत्साहन दफ्तर की जरूरत महसूस की जा रही थी। मुंबई में पहले से ही निवेश प्रोत्साहन कार्यालय है। इससे बिहार में उद्योग लगाने के इच्छुक उद्योगपतियों को सुविधा होगी और बिहार के औद्योगीकरण की रफ्तार और बढ़ेगी।

 


संबंधित खबरें