मुख्य समाचार

उद्योग जगत से मिले सुझावों पर गंभीरता से होगा विचार : समीर महासेठ

पटना। महागठबंधन सरकार के उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ ने उद्यमियों से कहा है कि वे एक प्राथमिकता सूची तैयार करें। इससे विभागीय स्तर पर काम की रूपरेखा तैयार करने में मदद मिलेगी। बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (बीआईए) परिसर में अपने अभिनंदन कार्यक्रम में उद्योग मंत्री ने कहा कि राज्य के उद्यमी ही राज्य में औद्योगिक निवेश लाने में ब्रांड एंबेसेडर बन सकते हैं।

उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से मिले सुझावों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। उन्होंने एसोसिएशन को आवश्वासन दिया कि आपके साथ लगातार बैठक होती रहेगी। इससे उद्योग जगत की व्यावहारिक कठिनाइयों को समझने का अवसर मिलेगा।

एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण अग्रवाल ने राज्य की वर्तमान औद्योगिक स्थिति पर अपनी बातों को रखा। राज्य के औद्योगीकरण में एसोसिएशन के हर संभव सहयोग की बात दोहराई। एसोसिएशन के महासचिव आशीष रोहतगी, पूर्व अध्यक्ष राम लाल खेतान, पूर्व उपाध्यक्ष संजय गोयनका एवं ओपी सिंह ने भी अपने विचारों को रखा।

 

 


संबंधित खबरें