पटना। आरजेडी के प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने बेगूसराय फायरिंग की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा है कि ऐसी घटना पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। यह एक अलग किस्म का अपराध है। इसलिए ऐसी घटना पर जो लोग राजनीतिक बयानबाजी कर रहे हैं, उनकी नीयत पर ही सवाल खड़ा होता है। राजद प्रवक्ता ने कहा कि हो सकता है कि यह घटना सरकार को बदनाम करने और बिहार की छवि को प्रभावित करने के उद्देश्य से किसी साजिश का हिस्सा हो।