मुख्य समाचार

विधानसभा की दो सीट के लिए 3 नवंबर को उपचुनाव

पटना/नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा की रिक्त दो सीट के लिए उपचुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। मोकामा और गोपालगंज सीट के लिए मतदान तीन नवंबर को और मतगणना छह नवंबर को होगी।

मोकामा से आरजेडी विधायक रहे अनंत सिंह की सदस्यता रद्द हो गई है। एके 47 रखने के मामले में उन्हें दस साल की सजा सुनाई गई है। गोपालगंज सीट भाजपा विधायक सुभाष सिंह के निधन के कारण रिक्त है।

उपचुनाव की अधिसूचना सात अक्टूबर को जारी की जाएगी। नामांकन करने एवं उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि क्रमशः 14 और 17 अक्टूबर है। बिहार के साथ उत्तरप्रदेश, उड़ीसा, महाराष्ट्र, तेलंगाना एवं हरियाणा राज्यों में एक-एक सीट पर भी उपचुनाव होगा। चुनाव आयोग ने कहा है कि जिन जिलों में उपचुनाव होने हैं। वहां तत्काल प्रभाव से आदर्श आचार संहिता लागू होगी।

 

 


संबंधित खबरें