नई दिल्ली/पटना। आरजेडी राष्ट्रीय परिषद की बैठक में लालू प्रसाद के 12वीं बार राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की औपचारिक घोषणा की गई। पार्टी के राष्ट्रीय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी उदय नारायण चौधरी एवं सहायक राष्ट्रीय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी चित्तरंजन गगन ने उन्हें प्रमाणपत्र दिया।
लालू प्रसाद पार्टी के सांगठनिक सत्र 2022-25 के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। राष्ट्रीय परिषद की बैठक तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में आयोजित की गई। इस मौके पर कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय परिषद के सदस्य एवं बड़ी संख्या में आरजेडी कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी ढोल-नगाड़ों के साथ अपनी खुशी का इजहार कर रहे थे।