मुख्य समाचार

फैक्ट्री में आग लगने से बिहार के सोनू की मौत

पटना। दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया स्थित फुट वियर फैक्ट्री में आग लगने से बिहार के सोनू ठाकुर की मौत हो गई। सोनू बांका जिला का रहने वाला है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घटना पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

उन्होंने मृतक के परिजन को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो लाख अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की है। साथ ही स्थानिक आयुक्त, नई दिल्ली को पार्थिव शरीर को बिहार लाने की समुचित व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया है।

 


संबंधित खबरें