पटना। अवर निबंधन कार्यालय, संपतचक का शुभारंभ पांच नवंबर को किया गया। आशीष कुमार अग्रवाल ने पहले अवर निबंधक के रूप में कार्यभार संभाला। कार्यालय प्रखंड परिसर सभागार के पहले तल पर है। संपतचक कार्यालय के क्षेत्राधिकार में अंचल के समस्त राजस्व गांव एवं पुनपुन अंचल के 40 राजस्व गांव हैं।

संपतचक अंचल स्थित जमीन का निबंधन कराने के लिए अब लोगों को फुलवारीशरीफ निबंधन कार्यालय नहीं जाना पड़ेगा। नए कार्यालय के शुभारंभ के मौके पर निबंधन विभाग के मनोज कुमार संजय, धनंजय कुमार राव, अजय कुमार झा, ऋषिकेश साहपुरी एवं अदिती कुमारी मौजूद रहे।