मुख्य समाचार

एसएमई उद्योग के वित्त प्रबंधन के लिए बेहतर विकल्प है आईपीओ

पटना। लघु एवं मध्यम (एसएमई) प्रक्षेत्र के उद्योग अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए वित्त का प्रबंध पब्लिक इश्यू (आईपीओ) के जरिए कर सकतेे हैं। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के वरीय प्रबंधक प्रोसेनजीत पाल ने बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (बीआईए) के सदस्यों को इसकी विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आईपीओ लाने के लिए नेशनल स्टॉक एक्सचेंज बोर्ड पर निबंधन जरूरी है। इसके बाद पब्लिक शेयर इश्यू फ्लोट कर सकते हैं।

पब्लिक इश्यू लाने में अहम भूमिका निभाने वाले मर्चेंट बैंकर हेम सिक्यूरिटिज, मुंबई के वरीय वाइस प्रेसिडेंट राजन झा एवं कोलकाता की कंपनी अन्नपूर्णा स्वादिष्ट लिमिटेड के निदेशक रितेश शॉ ने अपने अनुभवों को साझा किया।

बीआईए के अध्यक्ष अरुण अग्रवाल ने कहा कि एमएसएमई प्रक्षेत्र के उद्योग देश की अर्थव्यवस्था में अहम भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन उन्हें कई चुनौतियों का भी सामना करना पड़ रहा है। चुनौतियों में वित्त प्रबंधन एक बड़ी समस्या है। ऐसे में इस प्रक्षेत्र के उद्योग को यदि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में निबंधित होकर पब्लिक इश्यू लाने का विकल्प मिल रहा है, तो यह अच्छी बात है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उद्यमी, एसोसिएशन के महासचिव गौरव साह, कोषाध्यक्ष मनीष कुमार, पूर्व अध्यक्ष केपीएस केशरी, एकेपी सिन्हा एवं संजय गोयनका मौजूद रहे।

 


संबंधित खबरें