मुख्य समाचार

14 नवंबर से अतिक्रमण के विरुद्ध स्पेशल ड्राइव

पटना। राजधानी में 14 नवंबर से अतिक्रमण के विरुद्ध स्पेशल ड्राइव चलाने का निर्देश प्रमंडलीय आयुक्त कुमार रवि ने दिया है। आयुक्त ने कहा कि सुगम एवं व्यवस्थित यातायात जनहित में जरूरी है। इस कार्य में संबंधित विभाग समन्वय बनाकर नियमों का पालन करेंगे। अभियान चलाने से पहले क्षेत्र में अनुमंडल पदाधिकारी माइकिंग कराएंगे। अतिक्रमण हटाने की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी होगी।

यातायात नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लोक सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी। बैठक में पटना के आईजी राकेश राठी, डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह, एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो, पटना नगर निगम के आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

 

 


संबंधित खबरें