मुख्य समाचार

13 नवंबर को बिरला पब्लिक स्कूल, पिलानी की कला प्रदर्शनी

पटना। पिलानी स्थित बिरला पब्लिक स्कूल ने 13 नवंबर को पटना में एक कला प्रदर्शनी का आयोजन किया है। एग्जीबिशन रोड स्थित होटल लीलावती में स्कूल के छात्रों की कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगेगी। प्रदर्शनी का उद्घाटन पटना हाईकोर्ट के जस्टिस संदीप कुमार करेंगे। जस्टिस संदीप कुमार बिरला पब्लिक स्कूल, पिलानी के छात्र (1983) रह चुके हैं।

प्रदर्शनी का समय सुबह नौ बजे से शाम सात बजे तक है। बिरला पब्लिक स्कूल प्रबंधन की ओर से भौतिक विज्ञान के वरिष्ठ व्याख्याता मनोरंजन कुमार एवं गणित विषय के व्याख्याता सर्वेश कुमार ने इसकी जानकारी दी। इस मौके पर बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण अग्रवाल एवं स्कूल के पूर्ववर्ती छात्र संजय गोयनका भी मौजूद रहे।

 


संबंधित खबरें