पटना। हिंदी किताबों के प्रकाशन से जुड़ी प्रतिष्ठित संस्थान राजकमल प्रकाशन के नए भवन का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उद्घाटन किया। नया भवन अशोक राजपथ में है। मुख्यमंत्री ने राजकमल प्रकाशन समूह के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उन्होंने कहा कि छात्र जीवन से हम यहां आते रहे हैं। राजकमल प्रकाशन काफी लोकप्रिय है। इस प्रकाशन के प्रति मेरे मन में काफी सम्मान है। राजकमल प्रकाशन समूह के अध्यक्ष अशोक महेश्वरी ने नए भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।
इस अवसर पर कई संपादक एवं लेखक, बिहार राज्य आपदा प्राधिकरण के उपाध्यक्ष उदयकांत मिश्रा, पूर्व उपाध्यक्ष व्यास जी, डीएम चंद्रशेखर सिंह एवं एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो मौजूद रहे।