मुख्य समाचार

नेपाल सीमा पर चौकस रहने का निर्देश

पटना। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के महानिदेशक अनीश दयाल सिंह ने भारत-नेपाल सीमा पर चौकस रहने का निर्देश दिया है। साथ ही नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी बेहतर प्रदर्शन करने पर जोर दिया। पटना स्थित सशस्त्र सीमा बल मुख्यालय पहुंचने पर महानिदेशक ने अधिकारियों के साथ बैठक की।

भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा के साथ बंधुत्व की भावना से सेवा करने पर चर्चा हुई। महानिदेशक ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में किए गए कार्यों की प्रशंसा की। आईजी पंकज कुमार दाराद ने सीमांत पटना के अधीन सभी वाहिनियों के कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।

बैठक में एसएसबी, नई दिल्ली के आईजी पीके गुप्ता, डीआईजी के.सी. विक्रम एवं मनोज कुमार, कमांडेंट मनोज कुमार सिंह एवं सुवर्णा साजवाण और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

 


संबंधित खबरें