मुख्य समाचार

महिला हिंसा के विरोध में अधिकारियों ने किया वॉकेथॉन

पटना। महिलाओं पर हो रही हिंसा के विरोध में प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त कार्यालय ने वॉकेथॉन का आयोजन किया। पांच किलोमीटर वॉकेथॉन की शुरुआत पटना जू के गेट नंबर दो से हुई। आयकर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिंसा की निंदा की और इसके उन्मूलन के लिए जनजागरूरता पर जोर दिया।

वॉकेथॉन में प्रधान आयकर आयुक्त संतोष कुमार, आयकर निदेशक एस.एम.दास, आयकर आयुक्त जीएन मकवाना एवं रिंकू सिंह, अपर आयुक्त पल्लवी समेत कई अधिकारी शामिल हुए। अंत में सभी प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।

 


संबंधित खबरें