मुख्य समाचार

पटवा टोली पहुंचे सीएम के प्रधान सचिव, बुनकरों का जाना हाल

गया। जिले के मानपुर क्षेत्र स्थित पटवा टोली के बुनकरों से मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस. सिद्धार्थ ने बातचीत की। बुनकरों की समस्याएं सुनने के बाद उन्होंने बताया कि प्रस्तावित टेक्सटाइल पार्क के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शीघ्र पूरी होगी। इसके बाद उद्यमियों में  जमीन का आवंटन शुरू हो जाएगा। टेक्सटाइल पार्क से मानपुर की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनेगी।

डॉ सिद्धार्थ ने कहा कि टेक्सटाइल क्षेत्र में राज्य में उद्योग लगाने एवं बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित करने की अपार संभावनाएं हैं। इन्हीं संभावनाओं को देखते हुए राज्य सरकार ने टेक्सटाइल पॉलिसी की घोषणा की है। पॉलिसी में टेक्सटाइल क्षेत्र से संबंधित उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए कई प्रावधान किए गए हैं।

 


संबंधित खबरें