पटना। राज्य सरकार के वित्त मंत्री एवं जद(यू) के वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी का कहना है कि नगर निकाय चुनाव में अति पिछड़ों के लिए आरक्षण की व्यवस्था की गई है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का पालन करते हुए राज्य चुनाव आयोग ने फिर से नई तारीख की घोषणा की है। बिहार की जनता यह समझती है कि राज्य सरकार अति पिछड़ों को अधिकार एवं न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि सरकार अति पिछड़ों की हकमारी किसी रूप में नहीं होने देगी। भाजपा के नेतागण बेचौनी महसूस कर रहे हैं। विजय कुमार चौधरी ने कहा कि भाजपा यदि सही में अति पिछड़ों की शुभचिंतक होती, तो सरकार ने जिस तरह अति पिछड़े के आरक्षण को बरकरार रखते हुए फिर से चुनाव कराने की पहल की है। इसका उन्हें स्वागत करना चाहिए था।
