मुख्य समाचार

कुढ़नी उपचुनाव : 57.90 प्रतिशत मतदान, आठ दिसंबर को मतगणना

पटना। कुढ़नी विधानसभा सीट (मुजफ्फरपुर) के लिए हुए उपचुनाव में मतदान का प्रतिशत 57.90 प्रतिशत रहा। मतगणना आठ दिसंबर को होगी। 2020 चुनाव की तुलना में इस बार 6.29 प्रतिशत कम मतदान हुआ। 2020 में मतदान का प्रतिशत 64.19 था।

उपचुनाव में 13 पुरूष प्रत्याशी हैं। हालांकि मुख्य मुकाबला बीजेपी और जदयू में है। बीजेपी से केदार गुप्ता और जदयू से मनोज कुशवाहा उम्मीदवार हैं।

कुढ़नी विधानसभा सीट से आरजेडी विधायक अनिल कुमार सहनी की सदस्यता समाप्त होनेे के कारण उपचुनाव की नौबत आई। राज्यसभा सांसद रहते अनिल सहनी अवकाश यात्रा रियायत (एलटीसी) घोटाला मामले में दोषी पाए गए थे।

 

 


संबंधित खबरें