पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने पर बिहार के प्रतिभाशाली खिलाड़ी ईशान किशन को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। भारत की ओर से बांग्लादेश के खिलाफ शानदार प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ईशान ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है। क्रिकेट के प्रति जुनून और दृढ़ संकल्प ने ही ईशान को इस मुकाम पर पहुंचाया है। इस प्रदर्शन से राज्य के दूसरे खिलाड़ी भी प्रेरणा लेंगे।