नई दिल्ली।/पटना। मोतिहारी जिले के रामगढ़वा थाना इलाके में ईंट-भट्ठे की चिमनी फटने से मरने वालों के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।
प्रधानमंत्री ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से दो लाख रुपये और घायल लोगों को पचास हजार अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री ने परिजनों को चार-चार लाख रुपये देने की घोषणा की है। इस हादसे में घायल लोगों के इलाज का खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। उनके समुचित इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया गया है। मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।