मुख्य समाचार

विकास आयुक्त को राजस्व पर्षद का अतिरिक्त प्रभार

पटना। विकास आयुक्त विवेक कुमार सिंह को राजस्व पर्षद के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। राजस्व पर्षद की अध्यक्ष वंदना किनी राज्य योजना पर्षद में मुख्य परामर्शी बनायी गई हैं।

प्रोन्नति देते हुए लखीसराय के डीएम संजय कुमार मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त, माध्यमिक शिक्षा के निदेशक मनोज कुमार पूर्णिया प्रमंडल के आयुक्त, गोपाल मीणा तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त, जय सिंह राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में सचिव, संजय कुमार सिंह स्वास्थ्य विभाग में सचिव, बैद्यनाथ यादव शिक्षा विभाग में सचिव, बिहार लोक सेवा आयोग के सचिव अमरेंद्र कुमार लखीसराय के डीएम एवं उद्यान निदेशक नंद किशोर सहकारिता विभाग में विशेष सचिव बनाए गए हैं।

 


संबंधित खबरें