पटना। लोकगायिका मैथिली ठाकुर को चुनाव आयोग ने स्टेट आइकॉन फॉर बिहार बनाने पर सहमति दे दी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने उनके नाम का प्रस्ताव चुनाव आयोग को भेजा था। बिहार में मतदाता जागरूकता के लिए संचालित विभिन्न गतिविधियों में मैथिली अपना योगदान देंगी। बिहार खादी ग्रामोद्योग बोर्ड ने भी उन्हें अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है।