पटना। जाति आधारित गणना का काम बिहार में सात जनवरी से शुरू हो गया है। 21 जनवरी, 2023 तक पहला चरण है। इस चरण में सिर्फ घर एवं परिवार के सदस्यों की संख्या ली जाएगी। सभी घरों की नंबरिंग होगी।
जाति गणना का दूसरा चरण अप्रैल में शुरू होगा। इस चरण में सभी लोगों की सामाजिक, आर्थिक और जाति की जानकारी ली जाएगी। पटना के डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि एक अपार्टमेंट के सभी फ्लैट का अलग-अलग नंबर होगा। अपार्टमेंट को एक भवन माना जाएगा और उसके अंदर अलग-अलग फ्लैट को अलग-अलग मकान माना जाएगा। पटना जिला में लगभग 20 लाख परिवार हैं। इनकी गणना होगी।