पटना। श्री कृष्ण स्मारक विकास समिति ने गांधी मैदान में 11 जनवरी से आम लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर समिति ने यह निर्णय लिया है। गांधी मैदान में परेड का पूर्वाभ्यास 11 जनवरी से शुरू हो रहा है। इस दौरान केवल संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मियों के लिए मैदान खुला रहेगा।