मुख्य समाचार

एसके सिंघल को केंद्रीय चयन पर्षद का अध्यक्ष बनाना उचित नहीं

पटना। बिहार के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एस. के. सिंघल को केंद्रीय चयन पर्षद का अध्यक्ष बनाए जाने पर विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि एक मामले में जितने दोषी आईपीएस आदित्य कुमार हैं उतने ही दोषी पूर्व डीजीपी भी है।

एक के लिए गिरफ्तारी वारंट और एक को पुरस्कृत। यह मानसिकता सही नहीं है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारी को बचाने का काम राज्य सरकार कर रही है। जिन अधिकारियों को जेल में होना चाहिए। उन्हें पुरस्कृत किया जा रहा है।

महागठबंधन के दो प्रमुख सहयोगी दलों में हो रही बयानबाजी पर विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि विधि-व्यवस्था की गिरती स्थिति से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए रामचरित मानस और अन्य विषयों पर विवाद पैदा किया जा रहा है।

पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह को उनकी पार्टी ने नोटिस जारी किया है। सुधाकर सिंह शतरंज में सिर्फ एक मोहरा हैं। समाज में नफरत फैलाने वाले शिक्षा मंत्री पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है ? बहुत सारे लोग जिनपर अपराध और भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। उनपर भी कार्रवाई होनी चाहिए।

 


संबंधित खबरें