मुख्य समाचार

बक्सर घटना के विरोध में केंद्रीय मंत्री का पटना में धरना

पटना। बक्सर की घटना और रामचरितमानस ग्रंथ की आलोचना के विरोध में केंद्रीय मंत्री सह बक्सर सांसद अश्विनी चौबे ने पटना में एक दिवसीय धरना दिया। गांधी मैदान के समीप जेपी प्रतिमा के नीचे धरना पर बैठे केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कोई समाधान नहीं चाहती है। समाधान की मंशा रहती तो बक्सर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री बनारपुर के किसानों से मिल उनकी तकलीफ सुनते।

किसानों की समस्या का समाधान करते, लेकिन कुछ नहीं हुआ। बिहार सरकार किसी की नहीं सुनती है। इसलिए अब मौन रखकर सरकार के रवैये को जनता के सामने रखूंगा। मौन में बड़ी ताकत होती है। 24 जनवरी को दरभंगा में मौन व्रत को कार्यक्रम है।

उन्होंने कहा कि बिहार में रामचरितमानस ग्रंथ का अपमान हुआ, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। केंद्रीय मंत्री का उपवास रिक्शा चालक चंदेश्वर पासवान ने नारियल पानी पिलाकर तोड़वाया।

केंद्रीय मंत्री के मौन व्रत के समर्थन में प्रदेश भाजपा के सभी नेता और पदाधिकारी पहुंचे। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, विधान सभा में प्रतिपक्ष के नेता विजय सिन्हा, विधान परिषद में प्रतिपक्ष के नेता सम्राट चौधरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजय पासवान समेत कई लोगों ने  धरना कार्यक्रम को संबोधित किया।

 


संबंधित खबरें