पटना के डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह समेत दरभंगा, सीवान, सुपौल एवं मुजफ्फरपुर के डीएम को निर्वाचन कार्यों में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने सभी को पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। डॉ चंद्रशेखर सिंह को मोकामा विधानसभा उपचुनाव, 2022 सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सम्मान मिला है। इस मौके पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी एचआर श्रीनिवास एवं प्रमंडलीय आयुक्त कुमार रवि भी मौजूद रहे।
