मुख्य समाचार

बिहार से तीन को मिला पद्मश्री सम्मान

पटना/नई दिल्ली। बिहार से सुभद्रा देवी, कपिलदेव प्रसाद एवं आनंद कुमार को पद्मश्री सम्मान मिला है। मधुबनी की सुभद्रा देवी को कला के क्षेत्र में, पटना के आनंद कुमार को शिक्षा एवं नालंदा के कपिल देव प्रसाद को कला के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए पद्मश्री सम्मान दिया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी को बधाई दी है।

प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश के सर्वाेच्च नागरिक पुरस्कारों की घोषणा की जाती है। इस बार पद्म विभूषण से छह, पद्म भूषण से नौ और पद्मश्री से 91 हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति भवन में मार्च-अप्रैल माह में होने वाले समारोह में सभी को सम्मान मिलेगा।

 


संबंधित खबरें