मुख्य समाचार

पारस में पलमोनोलॉजी केयर यूनिट का शुभारंभ

पटना। पारस एचएमआरआई हॉस्पिटल में पलमोनोलॉजी क्रिटिकल केयर यूनिट का  शुभारंभ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया। चिकित्सकों ने बताया कि फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों के लिए बिहार का पहला पल्मोनरी क्रिटिकल केयर आईसीयू पारस एचएमआरआई हॉस्पिटल में शुरू किया गया है।

16 बेड की क्षमता वाले इस यूनिट में फेफड़े से जुड़ी बीमारियों के लिए 24 घंटे आईसीयू की टीम रहेगी। इस अवसर पर पारस एचएमआरआई हॉस्पिटल के निदेशक डॉ एए हई, पारस हेल्थकेयर ईस्ट के क्षेत्रीय निदेशक डॉ सुहास आराध्ये, डॉ प्रकाश सिन्हा एवं अन्य डॉक्टर मौजूद रहे।  

 


संबंधित खबरें