मुख्य समाचार

डच व्यापारियों ने कराया था पटना कॉलेज भवन का निर्माण

पटना। बिहार विरासत विकास समिति एवं बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (बीआईए) के संयुक्त तत्वावधान में पटना विश्वविद्यालय परिसर में हेरिटेज वॉक का आयोजन किया गया। पटना विश्वविद्यालय की तीन विरासत व्हीलर सीनेट हॉल, पटना कॉलेज एवं दरभंगा हाउस को सदस्यों ने देखा। विशेषज्ञों ने तीनों विरासत की वास्तु एवं स्थापत्य कला और इतिहास की जानकारी दी।

बिहार विरासत विकास समिति के निदेशक विजय कुमार चौधरी एवं एनआईटी की डॉ कामिनी सिन्हा ने भवनों के इतिहास एवं वास्तुकला की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दरभंगा हाउस एक समय में दरभंगा महाराज का निवास स्थान हुआ करता था।

पटना कॉलेज भवन के संबंध में यह बात सामने आयी कि इस भवन का निर्माण डच व्यापारियों ने एक व्यापार केंद्र के रूप में कराया था। यहां से अफीम और सोडा का बड़े पैमाने पर व्यापार होता था।

हेरिटेज वॉक में पटना विश्वविद्यालय के कुलपति एवं रजिस्ट्रार, पटना कॉलेज के प्रिंसिपल, एसबीआई के डीजीएम एवं बिहार विरासत विकास समिति की टीम थी। बीआईए से अध्यक्ष अरुण अग्रवाल, उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष मनीष कुमार, पूर्व अध्यक्ष केपीएस केसरी एवं पर्यटन उपसमिति के अध्यक्ष सचिन चंद्रा मौजूद रहे।

 

 


संबंधित खबरें