मुख्य समाचार

भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था : तारकिशोर 

पटना। संसद में पेश आर्थिक सर्वेक्षण पर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया के अन्य बड़े देशों की तुलना में न केवल मजबूत स्थिति में है, बल्कि तेजी से आगे भी बढ़ रही है। प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था और सीमा पूरी तरह सुरक्षित है।

उन्होंने कहा कि गांव, गरीब, छात्र, नौजवान, महिला और किसान सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता में हैं। विकास के सभी मापदंडों पर भारत पहले की तुलना में और ज्यादा मजबूत हुआ है। कोविड महामारी का भारत ने जिस मुस्तैदी से मुकाबला किया है। उसकी आज पूरी दुनिया तारीफ कर रही है। 

कोरोना काल से लेकर अब तक 80 करोड़ से ज्यादा देशवासियों को मुफ्त खाद्यान की योजना से पूरी दुनिया अचंभित है। आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार कोविड जैसी वैश्विक महामारी के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था का 2023-24 में 6.5 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान उत्साहवर्धक है। 

पीएम किसान सम्मान एवं गरीब कल्याण जैसी योजनाओं ने गरीबी को कम करने एवं किसानों को सबल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। महंगाई पर प्रभावी नियंत्रण कर भारत ने दुनिया की अधिकतर बड़ी अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में असाधारण चुनौतियों का बेहतर ढंग से सामना किया है।
 


संबंधित खबरें