मुख्य समाचार

जन्मकुंडली नहीं, हेल्थ कार्ड मिलान से होगी शादी

पटना। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय एक ऐसा कार्ड तैयार कर रहा है जिसके जरिये ही भविष्य में शादी मुमकिन हो पाएगी। इस अभियान के लिए राज्य सरकार 40 प्रतिशत और केंद्र सरकार 60 प्रतिशत फंड देगी। मां वैष्णो देवी सेवा समिति की पहल पर मंत्रालय ने यह निर्णय लिया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार सिकल -सेल एनीमिया बीमारी से अगर पुरुष और महिला संक्रमित हो, तो उसका असर आने वाले बच्चे पर होगा। इससे बचाव के लिए लड़का और लड़की का हेल्थ कार्ड बनाया जाएगा। अगर लड़का और लड़की पॉजिटिव हैं, तो शादी नहीं कराई जाएगी।

 


संबंधित खबरें