पटना। समाजवादी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव जी का अस्थी कलश राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रदेश कार्यालय लाया गया। विमान से लाये गये कलश के साथ शरद यादव के पुत्र शांतनु यादव एवं पुत्री सुभाषिनी यादव भी थे। वीरचंद पटेल स्थित प्रदेश कार्यालय में श्रद्धा सुमन के बाद कलश यात्रा को मधेपुरा के लिए रवाना किया गया। वैशाली, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, सहरसा होते हुए कलश यात्रा छह फरवरी को मधेपुरा पहुंचेगी।
आरजेडी कार्यालय में इन्होंने दी श्रद्धांजलि : डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव, विधान परिषद के उपसभापति डॉ रामचंद्र पूर्वे, प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी, उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक, बीनू यादव, प्रदेश प्रधान महासचिव सह मंत्री आलोक कुमार मेहता, प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता भाई बीरेंद्र, कई मंत्री, विधायक एवं कार्यकर्ता ।
