नई दिल्ली। आईआरसीटीसी ने रेल सफर में भोजन का ऑर्डर करने के लिए व्हाट्सएप नंबर शुरू किया है। अब रेलयात्री व्हाट्सएप नंबर 875 000 1323 के जरिये भोजन का ऑर्डर कर सकते हैं। शुरू में चुनिंदा ट्रेनों में व्हाट्सएप सेवा शुरू की गई है।
रेलयात्रियों से मिले सुझावों पर इसे अन्य ट्रेनों में भी लागू किया जाएगा। चैटबॉट के माध्यम से यात्रियों को ई-कैटरिंग सेवाओं के सभी प्रश्नों का जवाब मिलेगा। आईआरसीटीसी वर्तमान में अपनी वेबसाइट और एप के जरिये एक दिन में लगभग पचास हजार यात्रियों को भोजन परोस रहा है।