पटना। पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 25 फरवरी को महागठबंधन की एकजुटता रैली होगी। रैली को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव एवं महागठबंधन के सभी नेता संबोधित करेंगे।
आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि रैली में पूर्णिंया, किशनगंज, अररिया, कटिहार, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा और भागलपुर जिला के नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने बताया कि केंद्र सरकार कुछ नहीं कर रही है। रंगभूमि मैदान की रैली से परिवर्तन का आगाज होगा।

प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा कि बिहार में जो परिवर्तन हुआ है। यह आने वाले समय में मील का पत्थर साबित होगा। महागठबंधन एकजुट है। सीपीआई एमएल के केडी यादव, सीपीआई के विजय नारायण मिश्रा, सीपीआईएम के सर्वाेदय शर्मा, आरजेडी के प्रधान महासचिव आलोक कुमार मेहता एवं हम पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ शशि कुमार ने भी अपने विचारों को रखा।