पटना। राजधानी के कंकड़बाग स्थित सवेरा कैंसर हॉस्पिटल को नेशनल एक्रिडिएशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड केलिबरेशन लेबोरेट्रीज (एनएबीएल) से सर्टिफिकेट मिला है। एनएबीएल भारतीय गुणवत्ता परिषद का एक बोर्ड है। कैंसर सर्जन डॉ वीपी सिंह ने बताया कि अब बिहार के मरीजों को इससे जुड़ी सुविधाओं के लिए बाहर नही जाना पड़ेगा।
एनएबीएल से मान्यता मिलना एक बड़ी उपलब्धि है। लेबोरेटरी डिपार्टमेंट के हेड डॉ मनीष जयपुरियार ने कहा कि इस सुविधा के जरिये अब मरीजों को बहुत ही कम शुल्क या जरूरतमंद को मुफ्त में भी इससे जुड़ी सुविधाएं मिल सकेंगी। बिहार के लिए यह काफी खुशी की बात है।