मुख्य समाचार

अपराध की घटनाओं पर सरकार की चुप्पी दुखद

पटना। पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि बिहार में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं पर मुख्यमंत्री की चुप्पी दुखद है। जब-जब वे भाजपा के साथ रहे, विकासपुरुष की अपनी छवि गढ़ने में सफल रहें। भाजपा से जब भी वे अलग हुए बिहार का विकास बेपटरी हुआ। उनकी छवि भी धूमिल हुई।

तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि पूरे बिहार में अपराधी कोहराम मचाए हुए हैं। प्रशासन और पुलिस तंत्र भी सत्ता के हस्तक्षेप से परेशान है। इसी का नतीजा है कि किसी बड़ी आपराधिक घटनाओं में कार्रवाई करने से पुलिस पीछे हट जा रही है।

छपरा, सीवान, फतुहा, कांटी, जेठुली एवं समस्तीपुर की घटनाएं बता रही हैं कि सरकार का इकबाल खत्म हो चुका हैं। अपराधी दिन-दहाड़े घटनाओं को अंजाम देने के बाद पुलिस की पकड़ से बच रहे हैं।

 


संबंधित खबरें