मुख्य समाचार

नियोजन कैंप के जरिए 60 हजार युवाओं को मिला रोजगार : श्रम संसाधन मंत्री

पटना। श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम का कहना है कि नियोजन कैंप के माध्यम से साठ हजार से अधिक युवाओं का समायोजन विभिन्न कंपनियों में हुआ है। यह रोजगार देने वाली सरकार का मजबूत संकल्प है। आईटीआई करने वालों को गुणवत्तापूर्ण ट्रेनिंग देने के लिए भी सरकार गंभीर है।

प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम के बाद श्रम संसाधन मंत्री ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्रमिक के द्वार कार्यक्रम के तहत पूरे राज्य में पंचायत स्तर पर विशेष अभियान और कैंप लगाकर श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन करया जा रहा है। इसमें एक्सीडेंट, सामान्य मृत्यु, विवाह एवं बच्चियों की शिक्षा के साथ सोलह योजनाओं को श्रमिक विभाग ने चिन्हित  किया है। इनके जरिए आवेदक सोलह योजनाओं का लाभ ले सकते हैं।

राज्य सरकार श्रमिकों के उत्थान के लिए पूरी सक्रियता के साथ कार्य कर रही है। इसके लिए श्रम विभाग पूरी तरह से सजग है। जनसुनवाई कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, महासचिव संजय यादव, निर्भय कुमार आंबेडकर, अफरोज आलम एवं फुदेना रविदास मौजूद रहे।

 


संबंधित खबरें