पटना। प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता चित्तरंजन गगन एवं एजाज अहमद ने राज्यसभा सांसद डॉ मनोज कुमार झा को संसद रत्न पुरस्कार मिलने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मनोज कुमार झा बिहार की बातों को सदन के पटल पर मजबूती से रखते रहे हैं। यह बिहार के लिए गौरव की बात है कि जूरी ने 13 सांसदों में बिहार से एकमात्र राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ मनोज झा का ही चयन किया है।