पटना। बिहार विधानमंडल का बजट सत्र 27 फरवरी से शुरू हो रहा है। पहले दिन वर्ष 2022-23 का आर्थिक सर्वेक्षण एवं 28 फरवरी को बिहार का बजट पेश किया जाएगा। सत्र पांच अप्रैल तक चलेगा।
बजट सत्र के दौरान विधि-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं सुरक्षा के लिए डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह एवं एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारियों की विधान सभा परिसर में संयुक्त ब्रीफिंग की।
डीएम व एसएसपी ने कहा कि कोई भी अनधिकृत व्यक्ति विधानमंडल परिसर में प्रवेश नहीं करे। ऐसा होने पर सारी जवाबदेही प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की होगी। सचिवालय, विधानसभा एवं विधान परिषद क्षेत्र में बिना प्रवेश पत्र के किसी भी व्यक्ति को प्रवेश नहीं मिलेगा।