पटना। प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय में हर मंगलवार को होने वाले सुनवाई कार्यक्रम को विधानसभा के बजट सत्र तक स्थगित कर दिया गया है। आरजेडी के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि बजट सत्र की समाप्ति के बाद सुनवाई कार्यक्रम पहले की तरह चलेगा। इसकी सूचना सभी को समय पर दी जाएगी। बजट सत्र में सभी मंत्री के शामिल होने के कारण सुनवाई कार्यक्रम स्थगित किया गया है।