पटना। बिहार होमगार्ड एवं फायर सर्विसेज के आईजी विकास वैभव का तबादला राज्य सरकार ने पुलिस मुख्यालय में कर दिया है। डीजी शोभा अहोतकर के व्यवहार से दुखी होकर उन्होंने स्थानांतरण का अनुरोध गृह विभाग से किया था। आईजी विकास वैभव के साथ ही डीआईजी विनोद कुमार का भी तबादला पुलिस मुख्यालय में किया गया है।